जिले के प्रथम अर्जुन अवॉर्डी कैप्टन मेहरचंद भास्कर का निधन, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
जिले के प्रथम अर्जुन अवॉर्डी कैप्टन मेहरचंद भास्कर का निधन, सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
चिड़ावा : झुंझुनूं जिले के प्रथम अर्जुन अवॉर्डी एवं भारतीय सेना के विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित पूर्व सैनिक कैप्टन मेहरचंद भास्कर का हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से गाडाखेड़ा सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर उनके पैतृक गांव गाडाखेड़ा में किया गया, जहां बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, ग्रामीणों और गणमान्य लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
कैप्टन मेहरचंद भास्कर भारतीय सेना की आयुध कोर (ऑर्डनेंस कॉर्प्स) से सेवानिवृत्त थे। उन्होंने वेटलिफ्टिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अर्जुन अवॉर्ड प्राप्त किया था। सैन्य सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें विशिष्ट सेवा मेडल से भी सम्मानित किया गया था। खेल और सेना दोनों क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों ने जिले का गौरव बढ़ाया।
अंतिम संस्कार के दौरान जिला सैनिक कल्याण कार्यालय की ओर से सूबेदार जयकरण डांगी और सूबेदार रमेश भास्कर सहित कई सैन्य प्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, चिड़ावा इकाई के अध्यक्ष सूबेदार मेजर रामकिशन डारा, संयोजक कैप्टन कुलदीप सिंह मान, सचिव जयसिंह बराला तथा गौरव सैनानी सेवा समिति के पदाधिकारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।
इस अवसर पर कैप्टन हरलाल सिंह डांगी, कैप्टन श्रीराम चनाना, सूबेदार सुभाष भास्कर, सूबेदार राजेंद्र झाझड़िया, सूबेदार सुरेंद्र चाहर, हवलदार पितराम सहित सैकड़ों पूर्व सैनिक और ग्रामीण मौजूद रहे। उनके पुत्र हवलदार सुभाष भास्कर ने मुखाग्नि दी।
कैप्टन मेहरचंद भास्कर के निधन पर भारतीय सेना के आयुध कोर के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल ए. के. आहूजा तथा कर्नल रघुबीर सिंह भास्कर ने भी शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
ग्रामीणों और पूर्व सैनिकों ने कहा कि कैप्टन मेहरचंद भास्कर का जीवन अनुशासन, देशभक्ति और खेल भावना का प्रेरणास्रोत रहा। उनके निधन से क्षेत्र ने एक सम्मानित सैनिक, उत्कृष्ट खिलाड़ी और प्रेरक व्यक्तित्व को खो दिया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2163807


