[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वंदे गंगा अभियान को जनआंदोलन बनाने के निर्देश, गांवों में होंगे रात्रि चौपाल और नाइट हॉल्ट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

वंदे गंगा अभियान को जनआंदोलन बनाने के निर्देश, गांवों में होंगे रात्रि चौपाल और नाइट हॉल्ट

वंदे गंगा अभियान को जनआंदोलन बनाने के निर्देश, गांवों में होंगे रात्रि चौपाल और नाइट हॉल्ट

सीकर : राज्य के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026” को जनभागीदारी से जोड़ते हुए व्यापक जनआंदोलन के रूप में संचालित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से जल संकट वाले जिलों में अभियान को गंभीरता और गति के साथ लागू करने पर जोर दिया।

शनिवार को सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव ने सभी जिला कलेक्टरों से अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्यों और विभागवार गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व है, जिसमें गांव स्तर तक आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

मुख्य सचिव ने प्रभारी सचिवों और अधिकारियों को गांवों में रात्रि चौपाल आयोजित करने तथा प्रति माह कम से कम एक रात्रि प्रवास (नाइट हॉल्ट) करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रमुख शासन सचिवों एवं वरिष्ठ अधिकारियों को जिलों का दौरा कर अभियान की गतिविधियों की निगरानी करने और जमीनी स्तर पर जनसहभागिता बढ़ाने को कहा।

बैठक में पंचायती राज विभाग के आयुक्त एवं शासन सचिव जोगा राम ने अभियान की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि अभियान के दौरान राज्यभर में जल स्रोतों की सफाई, वर्षा जल संरक्षण, पौधारोपण, श्रमदान, जनजागरूकता कार्यक्रम और जल संरचनाओं के पुनर्जीवन जैसे कार्य किए जाएंगे। गतिविधियों की निगरानी मोबाइल एप और रियल टाइम रिपोर्टिंग प्रणाली से की जाएगी।

25 मई से शुरू होगा अभियान

25 मई से 5 जून तक चलने वाले अभियान की शुरुआत जल संरक्षण संकल्प और जनजागरूकता कार्यक्रमों से होगी।

  • 26 से 31 मई तक जल स्रोतों की सफाई, पौधारोपण, रैलियां, श्रमदान और जागरूकता गतिविधियां आयोजित होंगी।
  • 1 जून को जल संरक्षण विषयक प्रदर्शनी और तकनीकी कार्यक्रम होंगे।
  • 2 से 5 जून तक जल एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विशेष आयोजन किए जाएंगे।
  • अभियान का समापन 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक जनभागीदारी कार्यक्रमों के साथ होगा।

बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा सभी संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। सीकर से जिला कलेक्टर आशीष मोदी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) भावना शर्मा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल यादव, अधीक्षण अभियंता रमेश कुमार मीणा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी किरण सैनी तथा सीएमएचओ डॉ. अशोक महरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles