[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बारिश से पहले नालों की सफाई तेज, नगर परिषद का विशेष अभियान जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

बारिश से पहले नालों की सफाई तेज, नगर परिषद का विशेष अभियान जारी

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत शहर को जलभराव मुक्त बनाने की तैयारी

सीकर : आगामी मानसून और स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद सीकर ने शहर में विशेष सफाई अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को नवलगढ़ पुलिया रोड और किसान कॉलोनी सहित विभिन्न क्षेत्रों में बड़े नालों एवं नालियों की युद्धस्तर पर सफाई कराई गई।

नगर परिषद के वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा के निर्देशानुसार शहर के विभिन्न वार्डों में सफाई कर्मियों द्वारा नालों में जमा गाद, कीचड़, प्लास्टिक, पॉलिथीन, झाड़-झंखाड़ तथा अन्य अवरोधों को हटाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य बारिश के दौरान जल निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना और जलभराव की समस्या से नागरिकों को राहत दिलाना है।

नगर परिषद की टीम नालों एवं नालियों से निकाले गए कचरे, मिट्टी और पॉलिथीन का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण कर रही है। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए समयबद्ध तरीके से सफाई कार्य करवाया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा नियमित मॉनिटरिंग कर अभियान की प्रभावशीलता सुनिश्चित की जा रही है।

नागरिकों से सहयोग की अपील

वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा ने शहरवासियों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ शहर केवल प्रशासनिक प्रयासों से नहीं, बल्कि जनसहभागिता से ही संभव है। उन्होंने लोगों से नालियों और नालों में कचरा नहीं डालने, नगर परिषद की कचरा संग्रहण गाड़ियों का उपयोग करने तथा प्लास्टिक पॉलिथीन के इस्तेमाल से बचने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर, दुकान और कार्यालय में डस्टबिन का उपयोग किया जाए तथा गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखा जाए। इससे स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होगी और शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में मदद मिलेगी।

स्वच्छ सर्वेक्षण में भागीदारी का आह्वान

नगर परिषद ने नागरिकों से स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा स्वच्छता महुआ ऐप पर फीडबैक देकर सीकर को स्वच्छता रैंकिंग में अग्रणी स्थान दिलाने का आह्वान किया है। नगर परिषद का कहना है कि जनसहयोग से ही स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित सीकर का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

Related Articles