[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रीको क्षेत्र में खुले में कचरा डालने से बढ़ा खतरा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रीको क्षेत्र में खुले में कचरा डालने से बढ़ा खतरा

प्रतिबंध के बावजूद फैक्ट्री संचालक फेंक रहे कचरा, आग लगने की आशंका

झुंझुनूं : शहर के रीको क्षेत्र स्थित पावर हाउस तिराहे के पास आबादी क्षेत्र में खुले में कचरा डाले जाने का मामला सामने आया है। रीको प्रशासन द्वारा यहां “कचरा डालना मना है” का बोर्ड लगाए जाने के बावजूद कुछ फैक्ट्री संचालक नियमों की अनदेखी करते हुए लगातार कचरा डाल रहे हैं।

जानकारी के अनुसार रीको के आवासीय क्षेत्र में कचरा संग्रहण और परिवहन की समुचित व्यवस्था उपलब्ध है। कचरा उठाने के लिए नियमित रूप से ऑटो टिपर भी पहुंचते हैं, इसके बावजूद कुछ उद्योग संचालक निर्धारित व्यवस्था का उपयोग करने के बजाय सार्वजनिक स्थान पर कचरा फेंक रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां फोम, प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील कचरे के ढेर लगे हुए हैं, जिससे आग लगने का खतरा बना रहता है। विशेष चिंता की बात यह है कि यह स्थान पावर हाउस के नजदीक स्थित है। ऐसे में यदि कचरे में आग लगती है तो बड़ा हादसा हो सकता है और आसपास के क्षेत्र को नुकसान पहुंच सकता है।

क्षेत्रवासियों ने रीको प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर खुले में कचरा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा नियमित निगरानी बढ़ाने की मांग की है, ताकि स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के साथ किसी संभावित दुर्घटना को भी रोका जा सके।

Related Articles