राजस्थान के वॉलीबॉल प्लेयर की हरियाणा में पीट-पीटकर हत्या:किडनैप कर 3 दिन तक टॉर्चर किया; अस्पताल में 2 दिन के इलाज के बाद दम तोड़ा
8 महीने की लव-स्टोरी में वॉलीबॉल प्लेयर की हत्या:फरीदाबाद में किडनैप किया, 3 दिन तक कैद कर पीटा; पसलियां टूटकर फेफड़ों में घुसी
तिजारा : राजस्थान के वॉलीबॉल प्लेयर की हरियाणा के तिगांव थाना क्षेत्र में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक को 17 मई को किडनैप कर 3 दिन तक बेरहमी से मारपीट की गई। 20 मई को आरोपी ने उसे घर के बाहर फेंक दिया। वॉलीबॉल प्लेयर को अधमरी हालत में फरीदाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 22 मई को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक युवक की पहचान मोनू (21) निवासी सैदपुर, भिवाड़ी (खैरथल-तिजारा) के रूप में हुई है।

चाचा बोले- झूठा मामला दर्ज कराया गया मृतक मोनू के चाचा नरेंद्र ने आरोप लगाया कि मोनू पर फरीदाबाद के तिगांव थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की भगाकर ले जाने का झूठा मामला दर्ज था। 17 मई को मोनू घर पर कहकर गया था कि तिगांव थाने जा रहा हूं। पुलिस को कुछ पूछताछ करनी है।
सुबह 11 बजे लड़की के घरवालों ने मोनू को रास्ते से ही किडनैप कर लिया। 17 मई से 20 मई तक उसे बेरहमी से पीटा और टॉर्चर किया गया। इसके बाद 20 मई को आरोपियों ने उसे घर के बाहर फेंक दिया।
20 मई को पुलिस ने फोन पर सूचना दी कि मोनू घायल है और उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे हैं। फरीदाबाद के अस्पताल में 2 दिन के इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।

स्टेट लेवल पर जीत चुका था कई मेडल नरेंद्र ने बताया- मोनू वॉलीबॉल में स्टेट लेवल पर कई मेडल जीत चुका था। मोनू ने इसी साल 75% नंबरों के साथ 12वीं क्लास पास की थी। शुक्रवार दोपहर को उसका शव गांव लेकर आया गया, जहां शाम 6 बजे अंतिम संस्कार किया गया। मोनू के पिता भीम सिंह ड्राइवर है। उसका एक भाई भी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2163257

