[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी पूर्व विधायक मालाराम गुर्जर को दी श्रद्धांजलि:पुण्यतिथि पर किया ‘गौ सवामणी’ का आयोजन, योगदान को किया याद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी पूर्व विधायक मालाराम गुर्जर को दी श्रद्धांजलि:पुण्यतिथि पर किया ‘गौ सवामणी’ का आयोजन, योगदान को किया याद

खेतड़ी पूर्व विधायक मालाराम गुर्जर को दी श्रद्धांजलि:पुण्यतिथि पर किया 'गौ सवामणी' का आयोजन, योगदान को किया याद

खेतड़ी : खेतड़ी के पूर्व विधायक स्वर्गीय मालाराम गुर्जर की पुण्यतिथि शुक्रवार को मनाई गई। मालाराम विकास समिति द्वारा भोपालगढ़ रोड स्थित सामुदायिक भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर अतिथियों ने स्व. मालाराम गुर्जर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम के संयोजक और पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर ने उनके योगदान को याद करते हुए बताया कि मालाराम गुर्जर ने अपने कार्यकाल में खेतड़ी क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य करवाए।

दाताराम गुर्जर ने बताया कि खेतड़ी रोडवेज डिपो खुलवाना उनकी प्रमुख उपलब्धियों में से एक था। वे खेतड़ी से कई बार विधायक चुने गए और नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र से भी चुनाव जीतकर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

पुण्यतिथि के मौके पर मालाराम विकास समिति ने खेतड़ी उपखण्ड क्षेत्र की विभिन्न गोशालाओं में ‘गौ सवामणी’ का आयोजन किया। इन गोशालाओं में गौवंश को हरा चारा, गुड़ और अन्य खाद्य सामग्री खिलाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने स्व. मालाराम गुर्जर के सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रधान मनीषा गुर्जर, एडवोकेट विश्वनाथ अग्रवाल, राजेंद्र सिंह, नीतू वर्मा, डॉ. पारस वर्मा, पाबूदान सिंह शेखावत, ताराचंद भांवरिया, शंकर गुर्जर, राजेंद्र गुर्जर, केवलराम, प्रकाशचंद, महावीर प्रसाद, सुनील कुमार, संजय गुर्जर, चुनीलाल चनेजा, रोहिताश, हिरालाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles