सुबोध कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रीति की पुस्तक ‘फाउंडेशन्स ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज’ का विमोचन
सरल एवं प्रभावी शैली में अंग्रेजी व्याकरण और संप्रेषण कौशल का अनूठा संगम है यह पुस्तक
जयपुर : शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और गुणवत्तापूर्ण पठन सामग्री की दिशा में कदम बढ़ाते हुए राजधानी जयपुर के प्रतिष्ठित एस. एस. जैन सुबोध पीजी कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रीति द्वारा लिखित पुस्तक “फाउंडेशन्स ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज: ए कॉम्प्रिहेन्सिव इंट्रोडक्शन” का शुक्रवार को भव्य विमोचन किया गया। डॉ प्रीति महाराजा कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल डॉ दिनेश की पत्नी है तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में डिप्टी डायरेक्टर (सेवानिवृत्त. लीलाधर दोचानिया कि पुत्री है । आज कॉलेज परिसर में आयोजित एक गरिमापूर्ण एवं अकादमिक समारोह के दौरान मुख्य अतिथि और सुबोध कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रेणु जोशी द्वारा इस पुस्तक का विमोचन कर समाज और विद्यार्थियों को समर्पित किया गया।
इस विशेष अवसर पर राजस्थान विश्वविद्यालय की कुलगुरु (वाइस चांसलर) प्रो. अल्पना कटेजा तथा कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रेणु जोशी ने डॉ. प्रीति के इस उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने लेखिका को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि ऐसी शोधपरक पुस्तकें उच्च शिक्षा के स्तर को सुधारने और विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास में मील का पत्थर साबित होती हैं। उपस्थित प्रबुद्धजनों ने डॉ. प्रीति के इस प्रयास को कॉलेज और संपूर्ण अकादमिक जगत के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। पुस्तक की सामग्री अकादमिक विशेषज्ञों के अनुसार, इस पुस्तक की सबसे बड़ी विशेषता इसकी सरल, सुगम और प्रभावी लेखन शैली है।
पुस्तक में अंग्रेजी भाषा की मूलभूत संरचना, शुद्ध व्याकरण, उन्नत भाषा कौशल तथा प्रभावी संप्रेषण के विभिन्न महत्वपूर्ण आयामों को बहुत ही व्यावहारिक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। यह पुस्तक न केवल अकादमिक परीक्षाओं बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भी समान रूप से उपयोगी सिद्ध होगी।
विद्यार्थियों में झिझक दूर कर जगाएगी नया आत्मविश्वास
कार्यक्रम के अंत में पुस्तक की लेखिका डॉ. प्रीति ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पुस्तक की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए कहा, “इस पुस्तक को लिखने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी दोनों पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा की एक बेहद मजबूत आधारशिला प्रदान करना है। अक्सर छात्र अंग्रेजी बोलने और लिखने में झिझक महसूस करते हैं। यह पुस्तक उनके इसी डर को दूर करेगी, जिससे वे पूरे आत्मविश्वास के साथ दैनिक जीवन और करियर में अंग्रेजी का सहज व प्रभावी प्रयोग कर सकेंगे।” इस विमोचन समारोह में कॉलेज के वरिष्ठ संकाय सदस्य, शोधार्थी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2163021


