जैव विविधता दिवस पर स्काउट-गाइड और इको क्लब सदस्यों ने चलाया जागरूकता अभियान
जिलेभर में हुए विविध कार्यक्रम, संरक्षण का दिया संदेश
सीकर : अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार के पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम के तहत जिलेभर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्काउट-गाइड एवं इको क्लब के सदस्यों ने जैव विविधता संरक्षण की अलख जगाते हुए श्रमदान, पौध संरक्षण, पोस्टर प्रतियोगिता, प्रदर्शनी और संगोष्ठियों का आयोजन किया।
पीएम श्री राधा कृष्ण मारू राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सीकर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में श्रमदान कर पॉलिथीन और कचरा एकत्रित किया। जैव विविधता विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में राजवीर नायक प्रथम, शहनाज बानो द्वितीय तथा रौनक नायक तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम में विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में पक्षियों के लिए परिंडे और घोंसले लगाए गए। साथ ही जैव विविधता विषयक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसका विद्यार्थियों और अतिथियों ने अवलोकन किया।

जैव विविधता संरक्षण पर संगोष्ठी आयोजित
संगोष्ठी में वक्ताओं ने जैव विविधता संरक्षण के महत्व पर विचार व्यक्त किए। प्रधानाचार्य मंजू यादव ने कहा कि स्काउट-गाइड सदस्य पर्यावरण संरक्षण और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। वहीं व्याख्याता सीमा शर्मा ने कहा कि जीव-जंतुओं और वनस्पतियों का संरक्षण ही स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र की आधारशिला है।
प्रधानाचार्य दिनेश पुरोहित ने कहा कि जिस प्रकार गुरुत्वाकर्षण शक्ति पूरे ब्रह्मांड को संतुलित रखती है, उसी प्रकार पृथ्वी पर मौजूद प्रत्येक जीव-जंतु और वनस्पति पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि जैव विविधता का संरक्षण मानव अस्तित्व के लिए भी आवश्यक है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुवालाल कुमावत ने सभी को जैव विविधता संरक्षण के लिए सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। अंत में बसंत कुमार लाटा, सीओ स्काउट सीकर ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को जैव विविधता संरक्षण की शपथ दिलाई।
रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न स्थानों पर प्रतियोगिताएं
रेलवे स्टेशन सीकर पर भी जैव विविधता विषयक भाषण, निबंध, पोस्टर, नारा लेखन और क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न स्थानीय संघ मुख्यालयों पर भी पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता संवर्धन से जुड़े कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर सुवालाल कुमावत, मंजू यादव, निर्मला सुरोलिया, महेश कुमार भालेदार, रंजना शर्मा, मोहनलाल सुखाड़िया, लखन बावरिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2163020


