पत्नी को देखने निकले गुलाब जांगिड़ की सड़क हादसे में मौत, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
पत्नी को देखने निकले गुलाब जांगिड़ की सड़क हादसे में मौत, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
उदयपुरवाटी : गुढ़ागौड़जी क्षेत्र के भोड़की रोड़ पर देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में टोडी निवासी गुलाब जांगिड़ पुत्र रामप्रताप जांगिड़ की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब गुलाब अपनी पत्नी को तलाशने के लिए घर से निकला था। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण घर से बाहर चली गई थी। उसे देखने के लिए गुलाब जांगिड़ भोड़की रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान घर से करीब दो सौ मीटर दूरी पर एक तेज रफ्तार कार ने उसे कुचल दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि गुलाब जांगिड़ की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही गुढ़ागौड़जी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर गुढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि गुलाब सड़क किनारे चल रहा था, तभी लापरवाही से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन और चालक की पहचान करने में जुटी हुई है।
मृतक के पिता रामप्रताप ने गुढ़ागौड़जी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में लापरवाही से वाहन चलाकर मौत का कारण बनने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक के पिता और भाई बाहर रहते हैं। हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर छा गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2163015


