रक्षिता (बुगल) की तृतीय पुण्यतिथि पर ग्राम बलौदा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा एवं महारक्तदान शिविर का आयोजन
रक्षिता (बुगल) की तृतीय पुण्यतिथि पर ग्राम बलौदा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा एवं महारक्तदान शिविर का आयोजन
बलौदा : रक्षिता (बुगल) पुत्री दारा सिंह विकास अधिकारी की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर ग्राम बलौदा स्थित शहीद धर्मपाल सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं महारक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 38 युवाओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया, वहीं 700 से अधिक लोगों को विभिन्न चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिला।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हुए 1000 से अधिक पौधों का वितरण किया गया तथा पक्षियों के लिए 50 से अधिक पानी के परिंडे लगाए गए। पायल हॉस्पिटल एण्ड डायग्नॉस्टिक सेंटर चिड़ावा के चिकित्सकों द्वारा 300 से अधिक मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। वहीं डॉ. नेहरा मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल मंडेला की टीम ने नशा मुक्ति संबंधी जांच की।

मानसा एएसजी हॉस्पिटल सीकर के डॉ. अमित कुमार शर्मा के नेतृत्व में 200 से अधिक मरीजों की जांच की गई, जिनमें से 25 से अधिक मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की उपासक रक्षिता के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर, दीप प्रज्वलन एवं दो मिनट का मौन रखकर किया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य नेतराम यादव थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता किन्नर नैना बाई ने की। प्रधान संपादक डॉ रामानंद शर्मा, सरला पाठशाला संचालिका अनीता पूनिया, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी दर्शनानंद नेहरा, डॉ. सत्यवीर सिंह नेहरा, डॉ. अमित कुमार शर्मा, सरपंच मनीराम, जितेंद्र कुमार जैन, मुकेश कुमार शर्मा एवं दिलीप सिंह शेखावत आदि विशिष्ट अतिथि थे।रक्षिता सेवा संस्थान के संचालक दारा सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता पवन कुमार ने किया।

इस अवसर पर उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले छात्र-छात्राओं एवं समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया। ग्रामीणों ने शिविर में भाग लेकर रक्षिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षिता सेवा संस्थान ने इस आयोजन के माध्यम से बेटी रक्षिता की स्मृति को जीवंत रखते हुए सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायक संदेश दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2163015


