[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डूंडलोद में सांड से टकराई बाइक, युवक की मौत:बलवंतपुरा फाटक के पास हुआ हादसा, ससुराल जा रहा था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़डूंडलोदराजस्थानराज्य

डूंडलोद में सांड से टकराई बाइक, युवक की मौत:बलवंतपुरा फाटक के पास हुआ हादसा, ससुराल जा रहा था

डूंडलोद में सांड से टकराई बाइक, युवक की मौत:बलवंतपुरा फाटक के पास हुआ हादसा, ससुराल जा रहा था

डूंडलोद : झुंझुनूं-सीकर बाईपास रोड पर गुरुवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा डूंडलोद के पास सड़क पर अचानक आए एक सांड से टकराने के कारण हुआ। मृतक की पहचान नवलगढ़ के मदीना नगर निवासी 30 वर्षीय सदाम काजी पुत्र मुमताज काजी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि सदाम अपनी ससुराल इस्लामपुर (झुंझुनूं) जा रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बलवंतपुरा फाटक से कुछ दूरी पर उनकी तेज रफ्तार बाइक के सामने अचानक एक सांड आ गया। बाइक बेकाबू होकर सांड से टकरा गई, जिससे सदाम गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्हें तुरंत नवलगढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में हाईवे पर घूम रहे पशुओं को लेकर लोगों में आक्रोश देखा गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

Related Articles