लक्ष्मणगढ़ के वार्ड 40 में एक महीने से पेयजल संकट:विभाग पर अनदेखी का आरोप, कार्रवाई की मांग
लक्ष्मणगढ़ के वार्ड 40 में एक महीने से पेयजल संकट:विभाग पर अनदेखी का आरोप, कार्रवाई की मांग
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अशोक सिंह
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ कस्बे के मोरी गेट के पास स्थित वार्ड नंबर-40 की दो गलियों में रहने वाले करीब 30 परिवार पिछले एक महीने से गंभीर पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि दोनों गलियां सामान्य क्षेत्र से थोड़ी ऊंचाई पर स्थित हैं। इसी कारण पानी की सप्लाई पर्याप्त दबाव से नहीं पहुंच पा रही है। हालात यह हैं कि कई घरों में रोजाना केवल एक या दो बाल्टी पानी ही पहुंच रहा है। इतनी कम मात्रा में पानी से परिवारों की दैनिक जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है।
इन दिनों क्षेत्र में तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। तेज गर्मी के बीच पानी की कमी ने लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में पानी जैसी मूलभूत आवश्यकता पूरी नहीं होना बेहद चिंताजनक स्थिति है।
वार्डवासी हितेश बागड़ी ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है। विभाग के कार्यालय के कई चक्कर लगाने के बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। वार्डवासियों ने प्रशासन और जलदाय विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में पानी की सप्लाई सुचारु करने के लिए जल्द प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि लोगों को इस भीषण गर्मी में राहत मिल सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2162937


