पलसाना में 274 यूनिट रक्त संग्रहित:पुण्यतिथि पर लगाए निशुल्क जांच शिविर
पलसाना में 274 यूनिट रक्त संग्रहित:पुण्यतिथि पर लगाए निशुल्क जांच शिविर
रानौली : क्षेत्र में स्व. हजारीलाल कुमावत फौजी की चौथी पुण्यतिथि पर शुक्रवार को एक निजी हॉस्पिटल एक विशाल रक्तदान और निशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 274 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
रक्तदान शिविर में पुरुषों और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शेखावाटी ब्लड टीम ने रक्त संग्रहण का कार्य संभाला। यह आयोजन समाज सेवा की भावना के साथ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर जीवन बचाने में योगदान दिया।
इसी के साथ आयोजित निशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर का लाभ भी सैकड़ों लोगों ने उठाया। शिविर में आए मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें आवश्यक चिकित्सीय सलाह प्रदान की गई। सुबह से ही आयोजन स्थल पर लोगों की भीड़ देखी गई, जिससे पूरे दिन सेवा का माहौल बना रहा।
संचालक डॉ. दिनेश कुमावत ने रक्तदान को महादान बताया। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। डॉ. कुमावत ने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की, ताकि मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।
डॉ. दिनेश कुमावत ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों, समाजसेवियों और टीम सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में, शेखावाटी ब्लड टीम द्वारा डॉ. दिनेश कुमावत को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर गोपाल जी बड़ा मंदिर के निंबार्क रत्न महंत मनोहर शरण शास्त्री महाराज, भाजपा प्रत्याशी गजानंद कुमावत, सुभाष सिंह बिजारणियां, राधेश्याम काम्या, डॉ. रवि जांगिड़, डॉ. पूनम जांगिड़, प्रवीण कुमावत, पूजा कुमावत, गिरधारी लाल कुमावत, नारंगी देवी, दिलराज कुमावत और अंकित कुमावत सहित कई गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2162937


