[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शहीद रामजीलाल सिराधना का शहादत दिवस मनाया:बलिदान को याद किया, प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

शहीद रामजीलाल सिराधना का शहादत दिवस मनाया:बलिदान को याद किया, प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

शहीद रामजीलाल सिराधना का शहादत दिवस मनाया:बलिदान को याद किया, प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

सिंघाना : सिंघाना थाना क्षेत्र स्थित थली गांव में शहीद रामजीलाल सिराधना का शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित कर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सुरेश जांगिड़ मुख्य अतिथि थे, जबकि सत्यवीर दौराता और नौरंग डांगी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। शहीद वीरांगना सुगनी देवी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सर्वप्रथम, अतिथियों ने शहीद रामजीलाल सिराधना की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

झुंझुनूं जिला वीरों की भूमि-कर्नल

मुख्य अतिथि कर्नल सुरेश जांगिड़ ने अपने संबोधन में कहा कि झुंझुनू जिला वीरों की भूमि के नाम से विख्यात है। जब भी देश की सरहद पर कोई चुनौती आती है, तो झुंझुनू का युवा अपने शौर्य का प्रदर्शन अवश्य करता है। उन्होंने बताया कि देश में सर्वाधिक सैनिक देने का गौरव इस जिले को प्राप्त है, क्योंकि यहां बचपन से ही युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाता है।

कर्नल जांगिड़ ने आगे कहा कि जिले में सड़क किनारे लगी शहीदों की प्रतिमाएं युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। इसी प्रेरणा के अनुरूप युवा सेना में जाकर अपने क्षेत्र और देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

1965 के युद्ध में हुए थे शहीद

शहीद रामजीलाल गुर्जर ने भारत-पाक के 1965 के युद्ध में देश के लिए लड़ते हुए वीरगति प्राप्त की थी। उनके बलिदान को याद करते हुए यह दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान शहीद वीरांगना सुगनी देवी का सम्मान भी किया गया। इस मौके पर पवन जांगिड़, नत्थू सिंह चावड़ा, सुरेश पोषवाल, सुखदेव पोषवाल, सहीराम पोषवाल, शंकरलाल, हवलदार रामोवतार विकल, हवलदार सत्यवीर सिराधना, मिंटू सिराधना, वेद प्रकाश, पृथ्वी, नवीन सहित अनेक ग्रामीण और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Articles