[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दुर्गा वाहिनी का भव्य पथ संचलन, दिखा नारी शक्ति और शौर्य का संगम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दुर्गा वाहिनी का भव्य पथ संचलन, दिखा नारी शक्ति और शौर्य का संगम

दुर्गा वाहिनी का भव्य पथ संचलन, दिखा नारी शक्ति और शौर्य का संगम

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : विश्व हिंदू परिषद की युवा महिला शाखा दुर्गा वाहिनी द्वारा आयोजित शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के समापन पूर्व संध्या पर झुंझुनूं में भव्य पथ संचलन निकाला गया। इसमें सैकड़ों युवतियों और बहनों ने पूर्ण गणवेश में अनुशासित तरीके से भाग लेकर संगठित शक्ति और शौर्य का प्रदर्शन किया।

पथ संचलन का शुभारंभ क्षेत्रीय मंत्री सुरेश उपाध्याय द्वारा भारत माता और मां दुर्गा के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं शस्त्र पूजन के साथ किया गया। सफेद वेशभूषा और केसरिया दुपट्टे में सजी दुर्गा वाहिनी की सदस्याएं हाथों में यष्टि लेकर जब शहर के मुख्य मार्गों से गुजरीं तो पूरा वातावरण “जय श्रीराम” और “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठा। घोष दल की देशभक्ति धुनों ने लोगों में उत्साह भर दिया।

मुख्य मार्गों पर सामाजिक संगठनों, व्यापार मंडलों और नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा कर बहनों का स्वागत किया गया। धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं का आत्मरक्षा के प्रति जागरूक और सक्षम होना आवश्यक है। दुर्गा वाहिनी युवतियों में शारीरिक, वैचारिक और सांस्कृतिक चेतना विकसित करने का कार्य कर रही है।

कार्यक्रम का समापन केशव आदर्श बालिका विद्यालय में सामूहिक प्रार्थना के साथ हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री सुरेश उपाध्याय प्रांत मंत्री राधेश्याम गौतम, प्रांत धर्म प्रचार सह प्रमुख रामानंद पाठक, आशा बगड़िया, डॉ बाला रावत, मातृ शक्ति प्रांत संयोजिका सुजाता पारीक, जिला अध्यक्ष विनोद, जिला मंत्री जयराज कोषाध्यक्ष सुरेंद्र, नरेंद्र, प्रवीण कुमार शर्मा, अशोक कुमावत, एडवोकेट पंकज, अंकित भीमसरिया, मिलन शर्मा, रतन शर्मा, सुनील चोटिया, रामगोपाल रूंथला अन्य जिले से आएं पदाधिकारी संजय शर्मा प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख जिला विनोद, सुभाष पारीक, प्रेम प्रकाश गजानंद शर्मा, अरविंद, राजेश, विनोद व हिंदू परिषद और दुर्गा वाहिनी के वरिष्ठ पदाधिकारी, मातृशक्ति और बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin