[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एग्जाम देने जा रही महिला को डंपर ने कुचला, मौत:पति की हालत गंभीर, स्कूटी को आगे से मारी टक्कर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एग्जाम देने जा रही महिला को डंपर ने कुचला, मौत:पति की हालत गंभीर, स्कूटी को आगे से मारी टक्कर

एग्जाम देने जा रही महिला को डंपर ने कुचला, मौत:पति की हालत गंभीर, स्कूटी को आगे से मारी टक्कर

झुंझुनूं : झुंझुनूं में तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार पति-पत्नी को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई और पति की हालत गंभीर बनी हुई है। युवक को जयपुर रेफर किया गया है। युवक पत्नी को एग्जाम दिलाने जा रहा था। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसा कोतवाली थाना इलाके के गोलाई मोड़ पंचदेव मंदिर के आगे इंडाली बाइपास पर बुधवार सुबह 11:30 बजे हुआ। SHO श्रवण कुमार ने बताया- हादसे में पूजा मेघवाल (24) की मौत हो गई है। जबकि मनजीत मेघवाल (29) की गंभीर हालत बनी हुई है।

पत्नी को एग्जाम दिलाने ले जा रहा था

जानकारी के अनुसार, पूजा झुंझुनूं के राजस्थान कॉलेज से बीएड कर रही थी। बुधवार को उसका एग्जाम था। सुबह वह पति मनजीत के साथ सोलाना से निकली थी। दोनों स्कूटी पर थे, इसी दौरान इंडाली गेट के पास गोलाई मोड़ पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने पति-पत्नी को टक्कर मार दी।

डंपर ने कुचला, ऊपरी हिस्सा बिखरा

अचानक सामने से आए डंपर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। डंपर पूजा के कमर से ऊपर के हिस्से को कुचलते हुए निकल गया। वहीं युवक उछलकर दूर जा गिरा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मिले मोबाइल से युवक के घर पर कॉल किया और उन्हें हादसे के बारे में बताया।

परिजनों ने बताया- पूजा एग्जाम के चलते 3 महीने के मासूम बेटे को घर पर ही छोड़कर गई थी। मनजीत के पिता की मौत हो चुकी है। घर पर बच्चे के साथ उसकी मां थी। मनजीत की दो बहनें भी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। मनजीत पेट्रोल पंप पर सेल्समेन है। इधर, हादसे के बाद मेघवाल समाज के लोग बीडीके अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर इकट्‌ठा हुए। उन्होंने कार्रवाई नहीं होने तक शव लेने से इनकार कर दिया।

Related Articles