[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में पानी की किल्लत और बिजली-कटौती से लोग परेशान:कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया, बोले- समाधान नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में पानी की किल्लत और बिजली-कटौती से लोग परेशान:कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया, बोले- समाधान नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन

झुंझुनूं में पानी की किल्लत और बिजली-कटौती से लोग परेशान:कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया, बोले- समाधान नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन

झुंझुनूं : झुंझुनूं शहर के कई हिस्सों में लोगों को पानी की किल्लत और बिजली कटौती की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को शहर के वार्ड नंबर 43 के लोग जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। भीषण गर्मी के बीच परेशान लोगों ने जिला कलेक्टर को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर बुनियादी सुविधाएं देने की मांग की।

​वार्ड वासियों ने बताया कि मोहल्ला खोरा, समस तालाब और न्यू गेस्ट हाउस के पास पिछले 20 दिनों से पानी की भारी किल्लत चल रही है। 45 डिग्री की गर्मी में लोगों को अपनी प्यास बुझाने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।

वार्ड के लोगों ने बताया कि क्षेत्र में एक दिन छोड़कर (अल्टरनेट डे) पानी की सप्लाई की जा रही है। लेकिन पानी का दबाव (प्रेशर) इतना कम है कि लोगों को पीने के लिए दो-चार घड़े पानी भी नसीब नहीं हो पा रहा है। सुमन ने कहा कि जब भी जलदाय विभाग के अधिकारियों से शिकायत करते हैं, तो वे समाधान करने में आनाकानी करने लगते हैं।

​बिजली की ‘लाइन’ बदलते ही बिगड़ी व्यवस्था

वार्ड नंबर 43 के मोहल्ला खत्री और चेजारान के लोग अघोषित बिजली कटौती से भी बुरी तरह त्रस्त हैं। लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग (डिस्कॉम) के एक गलत फैसले ने उनकी जिंदगी को नरक बना दिया है। ​

वार्ड वासियों का आरोप है कि पहले हमारे मोहल्ले की बिजली सप्लाई गांधी चौक से चलती थी, जो बिल्कुल ठीक थी। लेकिन डिस्कॉम ने बिना सोचे-समझे इसे वहां से हटाकर पीपली चौक लाइन से जोड़ दिया। इसके बाद से इस भीषण गर्मी में दिनभर में कितनी बार कटौती होती है, इसकी कोई गिनती ही नहीं है। एक बार लाइट जाने के बाद पूरा दिन और पूरी रात लोग उमस व गर्मी में तड़पने को मजबूर हैं।

अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते हैं, समाधान नहीं

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही वार्ड नंबर 43 की निवर्तमान पार्षद सुमन उम्मेद खान ने प्रशासनिक और विभागीय रवैये पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अब जनता का सब्र टूट चुका है। हम जलदाय विभाग और बिजली विभाग के आला अधिकारियों से कई बार व्यक्तिगत रूप से मिलकर गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अधिकारियों के पास केवल खोखले आश्वासन हैं। धरातल पर समाधान के नाम पर शून्य काम हुआ है।

ये रहे मौजूद

प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से निवर्तमान पार्षद सुमन खान , उम्मेद, फरीद, पाकीजा, हसमत, शहनाज, कलीम, नजमा, सायरा, रुबीना, नसीम, सबीना, रजीक अहमद, नईम अहमद, सुमल, सुमीरा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker