[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी में मेडिकल स्टोर रहे बंद:ऑनलाइन दवा बिक्री पर जताया विरोध, एक दिन की रखी हड़ताल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी में मेडिकल स्टोर रहे बंद:ऑनलाइन दवा बिक्री पर जताया विरोध, एक दिन की रखी हड़ताल

उदयपुरवाटी में मेडिकल स्टोर रहे बंद:ऑनलाइन दवा बिक्री पर जताया विरोध, एक दिन की रखी हड़ताल

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी शहर और आसपास के इलाकों में बुधवार को सभी मेडिकल स्टोर बंद रहे। ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में विभिन्न संगठनों द्वारा बुलाए गए एक दिवसीय बंद के कारण मरीजों को दवाइयां लेने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ऑनलाइन दवा बिक्री को लेकर जताई आपत्ति

यह बंद देश भर में ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ मेडिकल स्टोर से संबंधित विभिन्न संगठनों के आह्वान पर किया गया था। संगठनों ने ऑनलाइन दवा बिक्री को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।

मेडिकल स्टोर संचालकों ने बंद रखे प्रतिष्ठान

यूनियन के आह्वान पर बुधवार को अधिकांश मेडिकल स्टोर संचालकों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। कुछ संचालकों ने इस दौरान निजी कार्य निपटाए, जबकि कुछ ने धार्मिक स्थलों की यात्रा का कार्यक्रम बनाया। कई संचालक सांवरिया सेठ और रणथंभौर दर्शन के लिए रवाना हो गए।

Related Articles