[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर:युवक घायल, अलवर रेफर; गोविंदगढ़-सीकरी रोड पर हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अलवरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर:युवक घायल, अलवर रेफर; गोविंदगढ़-सीकरी रोड पर हादसा

पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर:युवक घायल, अलवर रेफर; गोविंदगढ़-सीकरी रोड पर हादसा

गोविंदगढ़ : अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोविंदगढ़-सीकरी मार्ग पर मंगलवार देर शाम एक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रेफर किया गया है।

पिकअप लेकर भागा ड्राइवर

यह हादसा बर्फ फैक्ट्री के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पिकअप ड्राइवर गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया।

घायल युवक की पहचान बारोली निवासी 25 वर्षीय तोहिद पुत्र खुर्शीद के रूप में हुई है। वह देर शाम अपने गांव से किसी काम के सिलसिले में गोविंदगढ़ आ रहा था, तभी गोविंदगढ़ से सीकरी की ओर जा रही पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

हालत गंभीर होने पर अलवर रेफर किया

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और घायल के परिजनों ने तोहिद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) गोविंदगढ़ में भर्ती कराया। तोहिद की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल अलवर रेफर कर दिया गया है।

Related Articles