[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में 25 साल पुराने 13 मामले निपटे:अपर जिला न्यायाधीश की मौजूदगी में हुआ राजीनामा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में 25 साल पुराने 13 मामले निपटे:अपर जिला न्यायाधीश की मौजूदगी में हुआ राजीनामा

नीमकाथाना में 25 साल पुराने 13 मामले निपटे:अपर जिला न्यायाधीश की मौजूदगी में हुआ राजीनामा

नीमकाथाना : नीमकाथाना के न्यायालयों में पिछले 25 वर्षों से लंबित 13 प्रकरणों का निस्तारण किया गया है। अपर जिला व सत्र न्यायाधीश क्रम सं. 1 संतोष कुमार की उपस्थिति में बार संघ के सदस्यों के प्रयासों से इन मामलों का राजीनामे के आधार पर समाधान हुआ। यह कार्रवाई जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीकर की अध्यक्ष रूपा गुप्ता के निर्देश पर संपन्न हुई। तालुका विधिक सेवा समिति के सचिव अजय सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह विवाद अधिवक्ता हनुमान प्रसाद करोटवान के वारिसों (भगवतीशरण, उमेश खंडेलवाल, दिनेश, राहुल, नारायण, सतीश खंडेलवाल) और हंसराज शास्त्री व गजानंद के बीच था। यह मामला 25 वर्षों से चला आ रहा था, जिसके 13 से अधिक प्रकरण नीमकाथाना के न्यायालयों में लंबित थे।

अपर जिला व सत्र न्यायाधीश क्रम सं. 1 के समक्ष दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को मालाएं पहनाकर सौहार्दपूर्ण समाधान का प्रदर्शन किया। इस पूरी प्रक्रिया में एडीजे संतोष कुमार, बार संघ अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार चौधरी, तथा दोनों पक्षों के अधिवक्ता सत्यनारायण यादव व राजेन्द्र सैनी की सकारात्मक भूमिका रही। मीडिएशन कार्रवाई में अधिवक्ता शिंभूदयाल अग्रवाल, भानाराम वर्मा, मनोज और संदीप ने सहयोग किया।

Related Articles