[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्रामीणों ने जलदाय विभाग का किया घेराव, आंदोलन की चेतावनी:तीन महीने से पेयजल संकट, मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़धोदराजस्थानराज्यसीकर

ग्रामीणों ने जलदाय विभाग का किया घेराव, आंदोलन की चेतावनी:तीन महीने से पेयजल संकट, मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा

ग्रामीणों ने जलदाय विभाग का किया घेराव, आंदोलन की चेतावनी:तीन महीने से पेयजल संकट, मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा

धोद : क्षेत्र के पुरा छोटी गांव में तीन महीने से पेयजल संकट गहराया हुआ है। बुधवार को ग्रामीणों ने जलदाय विभाग पहुंचकर मुख्य अभियंता का घेराव किया और समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत गांव में नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। पाइपलाइन के रखरखाव पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत ने प्रत्येक कनेक्शन के लिए 2000 रुए लिए थे, लेकिन इन पैसों के उपयोग की कोई जानकारी नहीं दी गई है।

ग्रामीणों के अनुसार, जल जीवन मिशन के तहत रखरखाव कार्यों में खर्च होने वाली राशि को लेकर सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। इसके अतिरिक्त, गांव का एक ट्यूबवेल पिछले तीन महीनों से बंद पड़ा है, जिससे पेयजल संकट और बढ़ गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी को समस्या से अवगत कराया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इसके बाद मजबूर होकर ग्रामीणों ने जलदाय विभाग के मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा और तत्काल समाधान की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

इस दौरान पंकज डोगीवाल, बेगाराम कुलहरी, सत्यजीत भींचर, केपी शेषमा, सुल्तान जेवलिया, बनवारी बाजिया, सुभाष जांगिड़, रामेश्वर लाल, ईश्वर राम देवगन, भंवरलाल शेषमा, लोकेश पारीक, सांवरमल सैन, बबलु शेषमा, मुकेश शेषमा, राजु बिजारणियां, जितेन्द्र शर्मा, सुभाष रेवाड़, महावीर पारीक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker