[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शनि मंदिर के पास बिजली पोल जर्जर हालत में:शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं, पोल बदलवाने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

शनि मंदिर के पास बिजली पोल जर्जर हालत में:शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं, पोल बदलवाने की मांग

शनि मंदिर के पास बिजली पोल जर्जर हालत में:शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं, पोल बदलवाने की मांग

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अशोक सिंह शेखावत 

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में सीकर लिंक रोड पर शनि मंदिर के पास एक जर्जर बिजली का पोल बड़े हादसे का कारण बन सकता है। पोस्ट ऑफिस के सामने स्थित ये लोहे का पोल नीचे से पूरी तरह जंग लगने के कारण कमजोर हो गया है। ये पोल बीच से लगभग खत्म हो चुका है और केवल दोनों किनारों के सहारे खड़ा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका है।

ये स्थान सड़क के घुमाव पर स्थित है और मुख्य सीकर लिंक रोड होने के कारण यहां दिनभर वाहनों की भारी आवाजाही रहती है। इस पोल से पूरे वार्ड की बिजली आपूर्ति के लिए कई तार जुड़े हुए हैं। पास में एक स्कूल और शनि मंदिर भी है, जिसके कारण रोजाना बड़ी संख्या में बच्चे और श्रद्धालु यहां से गुजरते हैं।

स्थानीय निवासी बबलू भार्गव ने बताया कि यह लोहे का बिजली पोल पिछले छह महीने से जर्जर हालत में है। उन्होंने आशंका जताई कि इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। भार्गव ने यह भी बताया कि इस संबंध में नगरपालिका और बिजली विभाग को कई बार शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान इस क्षेत्र में जलभराव हो जाता है, जिससे करंट फैलने और हादसे का खतरा और बढ़ जाता है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द इस जर्जर पोल को बदलवाने की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker