नीमकाथाना में सड़क चौड़ीकरण होगा:प्रशासन हटाएगा अतिक्रमण, निर्माण कार्य पकड़ेगा रफ्तार
नीमकाथाना में सड़क चौड़ीकरण होगा:प्रशासन हटाएगा अतिक्रमण, निर्माण कार्य पकड़ेगा रफ्तार
नीमकाथाना : नीमकाथाना में शाहपुरा-चिड़ावा एनएच-13 पर सड़क चौड़ीकरण का काम अतिक्रमण के कारण रुका हुआ था। अब प्रशासन ने इन अतिक्रमणों को हटाने की तैयारी शुरू कर दी है, जिससे सालों से अटका निर्माण कार्य गति पकड़ेगा। यह फोरलेन सड़क माकड़ी फाटक से सिरोही नदी बाईपास तक करीब 11 किलोमीटर लंबी है।
अतिक्रमण हटाने के लेकर की चर्चा
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), नगर पालिका और राजस्व अधिकारियों की एक बैठक में अतिक्रमण हटाने पर चर्चा हुई। इस बैठक में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) भी उपस्थित थे। निर्णय लिया गया कि सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रहे अतिक्रमणों को चिह्नित कर हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
अतिक्रमणकारियों को जारी होंगे नोटिस
नगरपालिका प्रशासनिक अधिकारी आलोक सैनी को अतिक्रमण चिह्नित कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। तहसीलदार की रिपोर्ट के आधार पर अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए जाएंगे, जिसके बाद अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू होगी। सड़क किनारे बने अवैध ढांचों के कारण यह निर्माण कार्य वर्षों से प्रभावित हो रहा था।
वैकल्पिक व्यवस्था पर की चर्चा
अधिकारियों के अनुसार, यदि समय रहते कार्रवाई में तेजी नहीं लाई गई, तो मानसून से पहले निर्माण कार्य पूरा करना मुश्किल होगा। प्रशासन प्रभावित लोगों के लिए मुआवजे और वैकल्पिक व्यवस्था पर भी चर्चा कर रहा है।
बार-बार जाम लगने से मिलेगी राहत
स्थानीय लोगों का मानना है कि सड़क चौड़ीकरण से यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और बार-बार लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सड़क निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2160396

