[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भवानी शंकर शर्मा अंतरराष्ट्रीय शांति रत्न अवार्ड के लिए नामित:राजकीय महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य को भूटान में मिलेगा सम्मान

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

भवानी शंकर शर्मा अंतरराष्ट्रीय शांति रत्न अवार्ड के लिए नामित:राजकीय महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य को भूटान में मिलेगा सम्मान

भवानी शंकर शर्मा अंतरराष्ट्रीय शांति रत्न अवार्ड के लिए नामित:राजकीय महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य को भूटान में मिलेगा सम्मान

नीमकाथाना : नीमकाथाना के राजकीय महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य भवानी शंकर शर्मा को ‘भारत भूटान शांति रत्न अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें 21 जून 2026 को भूटान की राजधानी थिम्फू में प्रदान किया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होगा आयोजन

यह समारोह अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य भारत-भूटान मैत्री संधि को सुदृढ़ और प्रोत्साहित करना है।

अंतरराष्ट्रीय समाचार मंच के सांस्कृतिक सचिव की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, समारोह के अध्यक्ष और प्रसिद्ध विधिवेत्ता डॉ. एच.सी. गणेशिया ने बताया कि शर्मा को ‘वसुधैव कुटुंबकम् ग्लोबल विजेता’ और ‘सत्यं शिवं सुंदरम्’ की अवधारणा को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया जा रहा है। इस सम्मान से वैश्विक समरसता की भावना और अधिक मजबूत होगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker