पाटन में मेडिकल स्टोर बंद का आह्वान बेअसर:दवा विक्रेताओं ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध, दुकानें खुली रहीं
पाटन में मेडिकल स्टोर बंद का आह्वान बेअसर:दवा विक्रेताओं ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध, दुकानें खुली रहीं
पाटन : बुधवार को देशभर में ऑनलाइन दवाओं के विरोध में बुलाए गए मेडिकल स्टोर बंद का आह्वान पाटन क्षेत्र में बेअसर रहा। पाटन कस्बे और डाबला में सभी मेडिकल स्टोर खुले रहे। दवा विक्रेताओं ने बंद का विरोध करते हुए काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जताया।
राजस्थान मेडिकल ड्रगिस्ट व केमिस्ट एसोसिएशन के सीकर जिलाध्यक्ष संजीव नेहरा ने बताया कि सीकर के मेडिकल स्टोर संचालकों ने बंद का विरोध किया है। उनका तर्क था कि गर्मी के मौसम में गांवों और दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोग दवाओं से वंचित नहीं रहने चाहिए।
नेहरा ने यह भी कहा कि सीकर के दवा विक्रेताओं ने कोरोना काल के दौरान भी दवाओं की आपूर्ति बंद नहीं की थी। उन्होंने बताया कि सीकर में केवल एक ही एसोसिएशन है और आज पंजाब व दिल्ली सहित अन्य जिलों में भी मेडिकल स्टोर खुले रहे।
जिलाध्यक्ष संजीव नेहरा ने इस बात पर जोर दिया कि ऑनलाइन दवाओं के खिलाफ विरोध पिछले 20 सालों से चल रहा है। इस मुद्दे पर तीन बार व्यापक बंद भी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकालेगी, तब तक कोई रास्ता नहीं निकलेगा।
हालांकि, राजस्थान केमिस्ट अलायंस से जुड़े कुछ दवा विक्रेताओं ने अपने मेडिकल स्टोर बंद रखे और देशव्यापी बंद के आह्वान का समर्थन किया। यह बंद ई-फार्मेसी पर सख्त कार्रवाई करने और दवा व्यापार में निष्पक्ष व संतुलित नीति लागू करने की मांग को लेकर बुलाया गया था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2160195

