[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सांडवा में ऑनलाइन बिक्री के विरोध में मेडिकल स्टोर बंद:संगठन के आह्वान पर विक्रेताओं ने की हड़ताल, मरीज हुए परेशान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसांडवा

सांडवा में ऑनलाइन बिक्री के विरोध में मेडिकल स्टोर बंद:संगठन के आह्वान पर विक्रेताओं ने की हड़ताल, मरीज हुए परेशान

सांडवा में ऑनलाइन बिक्री के विरोध में मेडिकल स्टोर बंद:संगठन के आह्वान पर विक्रेताओं ने की हड़ताल, मरीज हुए परेशान

सांडवा : सांडवा में बुधवार को देशव्यापी दवा विक्रेता बंद का व्यापक असर देखा गया। केमिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर क्षेत्र की सभी मेडिकल दुकानें बंद रहीं, जिससे मरीजों को दवाइयों के लिए भटकना पड़ा। पड़ोसी दुकानदार सुखराम सियाग ने बताया कि रोज की तरह ही मरीज आते रहे मगर मेडिकल दुकानें बंद रहने के कारण मरीज को इधर उधर भटकना पड़ा।

मेडिकल संचालक ओमप्रकाश प्रजापत ने बताया कि देशभर के दवा विक्रेता अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। इसी के समर्थन में सांडवा के दवा व्यापारियों ने भी बंद में शामिल होने का निर्णय लिया था। मेडिकल दुकानें बंद रहने के कारण दिनभर आसपास के क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई मरीज दवाइयों की तलाश में एक मेडिकल स्टोर से दूसरे मेडिकल स्टोर के चक्कर लगाते देखे गए।

तेज गर्मी और लू के बीच मरीजों और उनके परिजनों को काफी असुविधा हुई। विशेष रूप से नियमित दवाइयां लेने वाले मरीजों को अपनी खुराक प्राप्त करने में अधिक कठिनाई का सामना करना पड़ा। मेडिकल दुकानें के आगे बैठे लक्ष्मीनारायण, नारायण, चेनाराम सुथार उमेद सिंह, सांवरमल आदि दवा लेने के इंतजार में बैठे नजर आए।

Related Articles