[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

11 सूत्री मांगों को लेकर भारत मुक्ति मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

11 सूत्री मांगों को लेकर भारत मुक्ति मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

11 सूत्री मांगों को लेकर भारत मुक्ति मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

झुंझुनूं : भारत मुक्ति मोर्चा (बीएमपी) एवं राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत मंगलवार को झुंझुनूं जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया। आंदोलनकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान संगठन पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों, बढ़ती महंगाई और एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि को लेकर विरोध जताया। बीएमपी द्वारा चलाए जा रहे तीन चरणों के राष्ट्रव्यापी आंदोलन के दूसरे चरण ‘चूल्हा जलाओ अभियान’ के तहत भी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर रसोई गैस के बढ़ते दामों पर चिंता व्यक्त की।

प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश सेवदा ने बताया कि ज्ञापन में संविधान विरोधी बताए गए कानूनों को वापस लेने, धार्मिक स्वतंत्रता से जुड़े संवैधानिक प्रावधानों को प्रभावी रूप से लागू करने, मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर रोक लगाने तथा अन्य सामाजिक व संवैधानिक मुद्दों को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

धरना-प्रदर्शन में ओमप्रकाश सेवदा, गोविंद कल्याण, निजामुद्दीन, उम्मेद खान, सुमन खान, अयूब खान, एडवोकेट बजरंग सिंह, किरण, सद्दाम खान सहित भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा एवं बीएमपी के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles