[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डाडा फतेहपुरा में पेयजल लाइन कचरा फंसने से जाम:कई घरों में पानी की सप्लाई बाधित, प्रशासन से स्थायी मरम्मत की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डाडा फतेहपुरा में पेयजल लाइन कचरा फंसने से जाम:कई घरों में पानी की सप्लाई बाधित, प्रशासन से स्थायी मरम्मत की मांग

डाडा फतेहपुरा में पेयजल लाइन कचरा फंसने से जाम:कई घरों में पानी की सप्लाई बाधित, प्रशासन से स्थायी मरम्मत की मांग

खेतड़ी : खेतड़ी उपखण्ड के डाडा फतेहपुरा गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। महादेव मंदिर के पीछे से गुजर रही मुख्य पेयजल आपूर्ति लाइन चोक होने के कारण कई घरों में पानी की सप्लाई बाधित हो गई है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि पाइप लाइन में पेड़ों की जड़ें, कचरा और गंदगी फंस गई है, जिससे पानी का प्रवाह पूरी तरह रुक गया है। ग्रामीणों ने स्वयं खुदाई कर लाइन की जांच की, जिसमें पाइप के अंदर भारी मात्रा में जड़ें और गंदगी पाई गई। भीषण गर्मी में पानी की आपूर्ति ठप होने से महिलाओं और बच्चों को दूर-दराज से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने इस संबंध में जलदाय विभाग को कई बार शिकायतें दी हैं, लेकिन विभाग द्वारा समय रहते कोई ठोस समाधान नहीं किया गया। उनका कहना है कि यदि विभाग नियमित रूप से पाइप लाइन की सफाई करता, तो यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती।

ग्रामीण सुरेश ने बताया कि पिछले कई दिनों से पानी का दबाव कम आ रहा था, और अब तो पूरी सप्लाई ही बंद हो गई है। उन्होंने विभाग पर स्थायी समाधान न करने का आरोप लगाया। वहीं, ग्रामीण सतीश ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में पानी बंद होना सबसे बड़ी परेशानी है और अधिकारी केवल आश्वासन देते हैं।

ग्रामीणों ने मांग की है कि पूरी पाइप लाइन की गहन जांच कर उसकी स्थायी मरम्मत करवाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या दोबारा न हो। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जलापूर्ति सुचारु नहीं की गई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker