सीकर में ब्लैकमेल कर 18 साल की युवती से रेप:पीजी मालिक ने अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी
सीकर में ब्लैकमेल कर 18 साल की युवती से रेप:पीजी मालिक ने अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी
सीकर : सीकर जिले में पीजी मालिक ने 18 साल की युवती से रेप की वारदात को अंजाम दिया। पीजी मालिक ने नहाते वक्त युवती का अश्लील वीडियो बनाया। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल किया और कई बार रेप किया। युवती की मां ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
18 साल की युवती की मां ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी बेटी सीकर के एक प्राइवेट पीजी में रहकर पढ़ाई करती है। करीब 3-4 महीने पहले पीजी मालिक ने नहाते वक्त उनकी बेटी का प्राइवेट वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।
बाद में उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर फरवरी से लेकर अप्रैल तक कई बार उनकी बेटी के साथ रेप किया। जब भी युवती इसका विरोध करती तो आरोपी युवक उसके वीडियो को वायरल करने की धमकी देता रहा।
डर के मारे पहले तो यह बात युवती ने किसी को नहीं बताई। लेकिन आरोपी द्वारा लगातार युवती को ब्लैकमेल करने के चलते वह परेशान हो चुकी थी। ऐसे में उसने अपने घरवालों को यह बात बताई। इसके बाद युवती की मां ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है।
युवती की मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है। मामले की जांच DYSP लेवल के ऑफिसर कर रहे हैं। जिनका कहना है कि एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2158967


