[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिला कांग्रेस का आरक्षण, पेट्रोल-डीजल कीमतों पर प्रदर्शन:पोस्टकार्ड अभियान शुरू किया, बोलीं-अब और देरी स्वीकार नहीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

महिला कांग्रेस का आरक्षण, पेट्रोल-डीजल कीमतों पर प्रदर्शन:पोस्टकार्ड अभियान शुरू किया, बोलीं-अब और देरी स्वीकार नहीं

महिला कांग्रेस का आरक्षण, पेट्रोल-डीजल कीमतों पर प्रदर्शन:पोस्टकार्ड अभियान शुरू किया, बोलीं-अब और देरी स्वीकार नहीं

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अशोक सिंह शेखावत

नीमकाथाना : नीमकाथाना में जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने महिला आरक्षण बिल को तत्काल लागू करने और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुशाल कंवर के नेतृत्व में किया गया।

पोस्टकार्ड अभियान भी शुरू किया

कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ रैली निकाली और विरोध जताया। इस दौरान महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर एक पोस्टकार्ड अभियान भी शुरू किया गया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम पोस्टकार्ड भेजकर जल्द महिला आरक्षण लागू करने की मांग की।

इसके अलावा, महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय पेट्रोल पंप पर पहुंचकर पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने आमजन पर बढ़ते आर्थिक बोझ को लेकर भी विरोध प्रदर्शन किया।

महिला कांग्रेस ने पोस्टकार्ड अभियान शुरू किया है।
महिला कांग्रेस ने पोस्टकार्ड अभियान शुरू किया है।

महिला आरक्षण बिल लागू करने की मांग की

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खुशाल कंवर ने कहा कि 2023 में महिला आरक्षण बिल पारित हो चुका है, लेकिन भाजपा सरकार इसे लागू नहीं कर रही है। उन्होंने संसद में महिलाओं को तत्काल प्रभाव से 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की मांग की।

कंवर ने कहा कि वर्तमान में 543 सांसदों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि परिसीमन और जनगणना की प्रक्रिया बाद में पूरी की जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाएं लंबे समय से महिला आरक्षण का इंतजार कर रही हैं और अब और देरी स्वीकार्य नहीं होगी।

बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए खुशाल कंवर ने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल और खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों का जीवन कठिन बना दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं, तो महिला कांग्रेस देशभर में उग्र आंदोलन करेगी।

ये रहे मौजूद

इस प्रदर्शन में सीमा कंवर, सुमित्रा कंवर, कौशल्या कंवर, माली देवी, फूली देवी, मीरा देवू, लक्ष्मी देवी, तन्नू स्वामी, रितु स्वामी, सुशीला देवी, बसंत कुमार यादव, कृष्ण कुमार यादव, मदन लाल सैनी, बलदेव यादव, मुकेश अग्रवाल, राधेश्याम योगी, लीला राम सैनी, गोपाल सैनी और गुलाब यादव सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin