[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मंत्रालयिक कर्मचारियों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा:लंबित पदोन्नति और RGHS योजना में आ रही दिक्कतों के निदान की मांग

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़धोदराजस्थानराज्यसीकर

मंत्रालयिक कर्मचारियों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा:लंबित पदोन्नति और RGHS योजना में आ रही दिक्कतों के निदान की मांग

मंत्रालयिक कर्मचारियों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा:लंबित पदोन्नति और RGHS योजना में आ रही दिक्कतों के निदान की मांग

धोद : राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ (जिला शाखा) ने मंगलवार को धोद उपखंड अधिकारी राहुल मल्होत्रा को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं, विशेषकर लंबित पदोन्नति और राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) से जुड़ी दिक्कतों को लेकर दिया गया।

ज्ञापन में कर्मचारियों ने बताया कि RGHS योजना के तहत उपचार कराने में उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे कर्मचारियों और उनके परिजनों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। महासंघ ने लंबित पदोन्नतियों को जल्द पूरा करने, कार्यालयों में मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने और कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की।

कर्मचारियों ने प्रशासन से अपनी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आग्रह किया। उन्होंने जोर दिया कि कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण और आवश्यक सुविधाएं मिलना बेहद जरूरी है।

इस दौरान ज्ञापन सौंपने वालों में एजाज अहमद, विकास सियाक, राजेंद्र चौधरी, महेश शर्मा, अंकित जाखड़, हरीश ख्यालिया, श्रवण कांटीवाल, मुकेश किरोड़ीवाल, मनीष गुर्जर और महेश घोघलिया सहित कई अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66