राजलदेसर ढाणी में आग से पांच मवेशियों की मौत:बचाने के प्रयास में एक महिला के पैर झुलसे, दमकलकर्मियों ने पाया काबू
राजलदेसर ढाणी में आग से पांच मवेशियों की मौत:बचाने के प्रयास में एक महिला के पैर झुलसे, दमकलकर्मियों ने पाया काबू
राजलदेसर : चूरू जिले के राजलदेसर में भावनदेसर रोड पर स्थित एक ढाणी में मंगलवार दोपहर मवेशियों के बाड़े में अचानक आग लग गई। इस घटना में पांच मवेशियों की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य मवेशी झुलस गया। मवेशियों को बचाने के प्रयास में एक महिला भी घायल हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही राजलदेसर थाना के एएसआई रोशनलाल पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल भी घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक पांच मवेशी जलकर मर चुके थे।
एएसआई रोशनलाल ने बताया कि उन्हें फोन पर भावनदेसर रोड पर लिछूराम नायक की ढाणी में आग लगने की सूचना मिली थी। आग की लपटें मवेशियों के लिए बनाए गए छप्पर तक फैल गईं, जिससे वहां बंधे मवेशी इसकी चपेट में आ गए।
हादसे में मारे गए पांच मवेशियों को बाद में राजलदेसर के राजकीय पशु अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका पोस्टमॉर्टम कराया गया। आग में झुलसे एक अन्य घायल मवेशी का पशु अस्पताल में इलाज जारी है।
आग बुझाने और मवेशियों को बचाने की कोशिश में ढाणी निवासी एक महिला के पैर भी झुलस गए। महिला को तुरंत एम्बुलेंस की सहायता से राजलदेसर के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी। पीड़ित परिवार की ओर से इस आगजनी के हादसे को लेकर कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2158967


