देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन मंगलवार को स्थानीय जैन गेस्ट हाउस में हुआ। समापन सत्र में विभिन्न विषयों पर चर्चा के साथ कार्यकर्ताओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने की।
समापन अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, जिला संगठन प्रभारी विजय आचार्य, सह जिला प्रभारी आत्माराम तरड़, शिविर प्रभारी रघुनाथ नरेड़ी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. वासुदेव चावला, राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओम सारस्वत, जिला महामंत्री पराक्रम सिंह राठौड़ एवं चन्द्राराम गुरी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अभिषेक चोटिया और जिला उपाध्यक्ष भास्कर शर्मा ने किया।
प्रशिक्षण शिविर में संगठनात्मक विषयों, बूथ प्रबंधन, मीडिया समन्वय, गरीब कल्याण योजनाओं और देश के समक्ष चुनौतियों जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश चौधरी ने कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन और किसान कल्याण योजनाओं की जानकारी दी। वहीं उद्योग भारती के दौलत तंवर और प्रदेश संयोजक रघुनाथ नरेड़ी ने विभिन्न सत्रों में विचार व्यक्त किए।
जयपुर के पूर्व महापौर मनीष पारीक ने “देश के समक्ष चुनौतियां एवं समाधान” विषय पर संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर से कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, पंचनिष्ठा और संगठनात्मक कार्यशैली की महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।
शिविर के दौरान भाजपा जिला इकाई द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया गया। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं ने रात्रि प्रवास कर विभिन्न राजनीतिक विषयों पर चर्चा की।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। दूसरे दिन सुबह योग और व्यायाम के साथ शिविर की गतिविधियां प्रारंभ हुईं। इस अवसर पर प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us