मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु मनोजागरण पदयात्रा : मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन
मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु मनोजागरण पदयात्रा : मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
सरदारशहर : मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता माह के अवसर पर चूरू जिले के सरदार शहर के मानसिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता भूपेश दीक्षित की “मनोजागरण पदयात्रा” का आज शहीद स्मारक, जयपुर में समापन हुआ। प्रताप नगर स्थित श्री देहलावास बालाजी मंदिर से 21 किलोमीटर की पदयात्रा प्रारम्भ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए शहीद स्मारक पहुँची । तत्पश्चात मुख्य सचिव को मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या रोकथाम सेवाओं के सुदृढ़ीकरण तथा राज ममता कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विस्तृत ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
मनोजागरण पदयात्रा का उद्देश्य समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, आत्महत्या रोकथाम को जन-स्वास्थ्य प्राथमिकता के रूप में स्थापित करना तथा राज्य में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में जन-संवाद को मजबूत करना था। पदयात्रा में युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्यकर्मियों एवं आमजन ने हस्ताक्षर करते हुए मानसिक स्वास्थ्य के प्रति अपना एवं सकारात्मक संदेश दिया।
ज्ञापन में राज्य सरकार से बजट 2026-27 के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य के लिए घोषित राज ममता कार्यक्रम को मिशन मोड में लागू करने, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में नियमित मानसिक स्वास्थ्य काउंसलिंग सत्र प्रारम्भ करने, जिला अस्पतालों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मनोवैज्ञानिक सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम 2017 एवं राष्ट्रीय आत्महत्या रोकथाम रणनीति के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग की गई। इसके अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों में मानसिक स्वास्थ्य स्क्रीनिंग एवं सामुदायिक जागरूकता तंत्र विकसित करने पर भी विशेष बल दिया गया।
मानसिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता भूपेश दीक्षित ने बताया कि यह 21 किलोमीटर की पदयात्रा मेरे द्वारा अकेले ही की गयी है। दीक्षित ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य केवल चिकित्सा का विषय नहीं बल्कि सामाजिक संवेदन शीलता,जन-जागरूकता एवं नीतिगत प्रतिबद्धता से जुड़ा विषय है। उन्होंने कहा कि यदि राज ममता कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाता है तो राजस्थान मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक मॉडल राज्य के रूप में उभर सकता है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को छिपाने के बजाय संवाद, सहयोग एवं समय पर सहायता को बढ़ावा देना आवश्यक है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2158926


