[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एडवोकेट आदित्य सिंह लादड़िया बने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के चूरू जिला अध्यक्ष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एडवोकेट आदित्य सिंह लादड़िया बने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के चूरू जिला अध्यक्ष

एडवोकेट आदित्य सिंह लादड़िया बने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के चूरू जिला अध्यक्ष

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का प्रदेश अधिवेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में जयपुर स्थित होटल कपजी पैलेस में आयोजित हुआ। अधिवेशन में महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई तथा प्रतिभा सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। अधिवेशन में ई डब्ल्यू एस आरक्षण, कला एवं संस्कृति संरक्षण, प्रतिभा सम्मान तथा महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने शिक्षा एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा राजस्थान द्वारा एडवोकेट आदित्य सिंह लादड़िया को चूरू जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

एडवोकेट आदित्य सिंह लादड़िया ने कहा कि वे संगठन द्वारा दिए गए मान-सम्मान एवं जिम्मेदारी के लिए सदैव आभारी रहेंगे तथा समाज हित में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। कार्यक्रम में ग्रुप केप्टन जेपीएस चौहान उतरप्रदेश, डिम्पल राणा पंजाब, दिल्ली के अध्यक्ष धर्मपाल सिंह राणा, विशेष अतिथि के रूप में मौजूद प्रदेशाध्यक्ष पूर्व विधायक प्रदीप सिंह सिंगोली, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष मोती सिंह सांवली, डॉ संजय सिंह शेखावत, कल्याण सिंह आसलखेड़ी, मेघराज सिंह रॉयल, श्रवण सिंह बगड़ी, नागेन्द्र सिंह बगड़ डॉ माया हाड़ा सहित सैंकड़ों सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin