[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दुर्गा वाहिनी शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का चतुर्थ दिवस संपन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दुर्गा वाहिनी शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का चतुर्थ दिवस संपन्न

दुर्गा वाहिनी शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का चतुर्थ दिवस संपन्न

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी द्वारा आयोजित सात दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के चतुर्थ दिवस पर क्षेत्र संगठन मंत्री राजाराम ने बालिकाओं को हिंदू संस्कृति और नैतिक मूल्यों का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि “हिंदू संस्कृति में पराई स्त्री माता के समान और पराया धन मिट्टी के समान माना जाता है।”

अपने बौद्धिक उद्बोधन में उन्होंने सनातन धर्म की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए “शुद्ध घी” के उदाहरण से हिंदू धर्म की पहचान और पवित्रता को समझाया। कार्यक्रम में विहिप की प्रांत उपाध्यक्ष शोभा गुप्ता, सुभद्र पापड़ीवाल, मातृशक्ति सह संयोजिका आशा बगड़िया तथा दुर्गा वाहिनी सह संयोजिका बाला जी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान प्रांतभर से आई दुर्गा वाहिनी की बालिकाएं और संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल राष्ट्रभक्ति और धर्ममय नारों से गुंजायमान रहा।

Related Articles