चुरु बस डिपो प्रबंधक द्वारा आदेश छतरियां बस स्टैंड फतेहपुर तक जाएं बसे अन्यथा होगी कार्रवाई
चुरु बस डिपो प्रबंधक द्वारा आदेश छतरियां बस स्टैंड फतेहपुर तक जाएं बसे अन्यथा होगी कार्रवाई
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर चूरू डिपो बसों को भी किया पाबंद छतरियां बस स्टैंड फतेहपुर आने के लिए चूरू डिपो मुख्य प्रबंध ने निकाले आदेश, बस स्टैंड पर नहीं आने पर चालक परिचालक के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी चूरू-जयपुर मार्ग पर संचालित वाहनों के चालक/परिचालकों द्वारा फतेहपुर स्थित निर्धारित बस स्टैण्ड पर वाहन नही ले जाने तथा वाहन को फतेहपुर बाईपास होकर संचालित करने की शिकायत इस कार्यालय को सम्पर्क पोर्टल / दूरभाष / ई-मेल के माध्यम से बार बार प्राप्त हो रही है। चूरू-जयपुर मार्ग पर संचालित सभी वाहनों के चालक/परिचालकों को निर्देशित किया जाता है कि वे फतेहपुर स्थित निर्धारित बस स्टैण्ड पर वाहन को लेकर जाएंगे तथा फतेहपुर बस स्टैण्ड पर वाहन को रोककर यात्रियों को चढ़ायेगें एवं उतारेगें। निर्धारित बस स्टैण्ड पर वाहन को नही ले जाने संबंधी कोई भी शिकायत प्राप्त होने पर चालक/परिचालक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2158892


