[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जनगणना-2027 : प्रगणक पहुंच रहे घर-घर, मकानों की हो रही गणना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जनगणना-2027 : प्रगणक पहुंच रहे घर-घर, मकानों की हो रही गणना

जनगणना-2027 : प्रगणक पहुंच रहे घर-घर, मकानों की हो रही गणना

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में जिले के 21 चार्ज क्षेत्रों में प्रगणक घर-घर पहुंचकर मकानों और परिवारों से संबंधित आवश्यक जानकारियां एकत्रित कर रहे हैं। जिले में जनगणना-2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” के तहत मंगलवार को भी प्रगणकों ने घर-घर संपर्क कर मकान की स्थिति, परिवार से संबंधित सूचनाओं के साथ-साथ शौचालय, पेयजल, बिजली व आधुनिक भौतिक सुविधाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटाई और मकान को विशिष्ट संख्या प्रदान कर मकान नंबर को दीवार या दरवाजे पर अंकन किया। जनगणना के दौरान आमजन का भी भरपूर सहयोग प्रगणकों को मिल रहा है।

इसी क्रम में जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना कर्मियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करें और मांगी गई जानकारी सत्य एवं समय पर उपलब्ध कराएं।

Related Articles