[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विधिक जागरूकता के लिए मोबाइल वैन रवाना: गांव-गांव, ढाणी-ढाणी पहुंचेगी कानून की जानकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विधिक जागरूकता के लिए मोबाइल वैन रवाना: गांव-गांव, ढाणी-ढाणी पहुंचेगी कानून की जानकारी

विधिक जागरूकता के लिए मोबाइल वैन रवाना: गांव-गांव, ढाणी-ढाणी पहुंचेगी कानून की जानकारी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में एडीआर (ADR) सेंटर से सचल विधिक सेवा केंद्र एवं लोक अदालत मोबाइल वाहन को विधिक जागरूकता और प्रचार-प्रसार के लिए रवाना किया गया। इस जन-जागरूकता वैन को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. शरद कुमार व्यास ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता अभियान का कार्यक्रम: संपूर्ण जिले में मोबाइल वैन द्वारा जिले भर में आमजन को विभिन्न कानूनी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी दी जाएगी।

चूरू मुख्यालय व ग्रामीण क्षेत्र: 19 मई से 24 मई तक यह मोबाइल वैन चूरू मुख्यालय के अधीन गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक पहुंचेगी। प्रमुख योजनाएं एवं अभियान: सचिव डॉ. व्यास ने बताया कि इस अभियान के तहत नियुक्त किए गए पैरा लीगल वॉलंटियर्स (PLV) ग्रामीण जनसमूह को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न गतिविधियों एवं कानूनों के प्रति जागरूक करेंगे। वैन के माध्यम से आयोजित जागरूकता शिविरों में मुख्य रूप से निम्नलिखित विषयों पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी: बाल विवाह निषेध अभियान राष्ट्रीय लोक अदालत का महत्व और लाभ नालसा (NALSA) हेल्पलाइन नंबर-15100 पीड़ित प्रतिकर स्कीम बाल पीड़ितों के लिए मुआवजा योजना सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य अभियान जागृति स्कीम ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे मीडियेशन फॉर नेशन  जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आमजन को विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

Related Articles