[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाबा भूतनाथ मंदिर दड़ीबा परिसर व मुक्ति धाम में चला सफाई एवं जल सेवा अभियान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

बाबा भूतनाथ मंदिर दड़ीबा परिसर व मुक्ति धाम में चला सफाई एवं जल सेवा अभियान

बाबा भूतनाथ मंदिर दड़ीबा परिसर व मुक्ति धाम में चला सफाई एवं जल सेवा अभियान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

बीदासर : गजराज शर्मा बाबा भूतनाथ मंदिर समिति एवं ग्रीन ब्रिगेड टीम के संयुक्त तत्वावधान में बाबा भूतनाथ मंदिर परिसर तथा मुक्ति धाम दडीबा में विशेष स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण कार्य किया गया। अभियान के तहत मंदिर परिसर और आसपास लगे पेड़-पौधों की साफ-सफाई की गई तथा टैंकरों के माध्यम से पौधों को पानी देकर उनकी देखभाल की गई।

ग्रीन ब्रिगेड टीम के अध्यक्ष पवन पारीक ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं जीव-जंतुओं की सेवा के उद्देश्य से लगातार सैकड़ों टैंकरों द्वारा पेड़-पौधों को पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। साथ ही मूक प्राणियों के लिए विभिन्न स्थानों पर परिंडे लगाकर पीने के पानी की व्यवस्था भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जीव सेवा प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है तथा समाज के सहयोग से इस अभियान को लगातार आगे बढ़ाया जाएगा।

बाबा भूतनाथ मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने ग्रीन ब्रिगेड टीम द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में पेड़-पौधों एवं पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना अत्यंत पुण्य का कार्य है। उन्होंने आमजन से भी इस प्रकार के सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण अभियानों में भाग लेने की अपील की। इस दौरान भिवंडी प्रवासी नंद किशोर लोहिया, श्रीभगवान आसोपा, मनमोहन शर्मा, हेम रेवाड़ियां,रामनिवास, हनुमान मारोठिया,रामावतार शर्मा, ज़वरीमल, विष्णु नाई, अशोक शर्मा, रामावतार भोभरिया, पंडित अनिल दाधीच, पुजारी गोरधन शर्मा, माणकचन्द किरोड़ीवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles