सुजानगढ़ में महिलाओं के मंगलसूत्र लूटने वाले गिरफ्तार:दोनों आरोपियों की उम्र 19-20 साल, पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में पकड़ा
सुजानगढ़ में महिलाओं के मंगलसूत्र लूटने वाले गिरफ्तार:दोनों आरोपियों की उम्र 19-20 साल, पुलिस ने वारदात के 24 घंटे में पकड़ा
सुजानगढ़ : राजस्थान के सुजानगढ़ में महिला का मंगलसूत्र लूटकर फरार होने वाले दो बदमाशों को कोतवाली पुलिस ने घटना के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली।
डीएसपी दरजाराम ने बताया- घटना सामने आने के बाद एसआई पप्पूराम के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और जगह-जगह नाकाबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान देवधर धवल उर्फ धोना (20) और युवराज उर्फ कालू (19) के रूप में हुई है।
स्टेशन रोड पर दिनदहाड़े हुई थी वारदात
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर को स्टेशन रोड स्थित पीसीबी स्कूल के सामने बाइक सवार बदमाश रॉन्ग साइड से आए और लोडसर निवासी सुमन देवी के गले से मंगलसूत्र तोड़कर मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था और पीड़िता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी थी।
पूरे ऑपरेशन में कांस्टेबल विक्रम और कांस्टेबल मनोज ने टीम की मदद से उन्हें गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2158857


