तपती धूप से बेहाल लोग गर्म हवाओं ने बढ़ाई राहगीरों की परेशानी
तपती धूप से बेहाल लोग गर्म हवाओं ने बढ़ाई राहगीरों की परेशानी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : जेपी महरानियां
गुढ़ागौड़जी : कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में इन दिनों भीषण गर्मी और हीटवेव का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार दोपहर को तापमान 42 डिग्री से ज्यादा रहा जिससे लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच राहगीर सिर पर तौलिया और कपड़ा बांधकर सफर करते नजर आए। बस स्टैंड पर दोपहर के समय यात्री गर्मी से बचने के लिए छांव तलाशते दिखे। छोटे बच्चों को लेकर बाहर निकलने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी। चिलचिलाती धूप के कारण दोपहर में बाजार और सड़कें काफी हद तक सूनी नजर आईं।
चिकित्सकों का कहना है कि लगातार बढ़ती गर्मी में लू लगने, डिहाइड्रेशन और चक्कर आने जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अत्यंत जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। साथ ही अधिक पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप में निकलते समय सिर ढककर रखने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2158857


