[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घर में बैठी महिला को गाड़ी चढ़ाकर कुचला:बेटे ने मर्डर का मामला दर्ज करवाया,ढाणी का ही रहने वाला है आरोपी युवक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

घर में बैठी महिला को गाड़ी चढ़ाकर कुचला:बेटे ने मर्डर का मामला दर्ज करवाया,ढाणी का ही रहने वाला है आरोपी युवक

घर में बैठी महिला को गाड़ी चढ़ाकर कुचला:बेटे ने मर्डर का मामला दर्ज करवाया,ढाणी का ही रहने वाला है आरोपी युवक

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

खाटूश्यामजी : सीकर जिले के खाटूश्यामजी सदर थाना इलाके में घर में बैठी महिला को ढाणी के ही रहने वाले युवक ने गाड़ी चढ़ाकर कुचल दिया। मृतका के बेटे ने मर्डर का मुकदमा दर्ज करवाया है।

मंडा की बिजारणियां की ढाणी निवासी रिछपाल सिंह ने खाटूश्यामजी सदर थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उनकी 75 साल की मां फूली देवी 17 मई की दोपहर को अपने घर के अंदर मेन गेट के पास बैठी हुई थी। इसी दौरान दोपहर करीब 1:45 बजे ढाणी का ही रहने वाला पप्पूराम अपनी कैंपर गाड़ी लेकर आया। पहले तो गेट के टक्कर मारी जिससे गेट खुल गया। इसके बाद उसने मां पर गाड़ी चढ़ाई जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद दोबारा एक बार गाड़ी चढ़ाई। जिससे मां के सिर और पैर में गंभीर चोट आई। मां की चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पर पहुंचे।

लेकिन टक्कर मारने वाला पप्पूराम गाड़ी लेकर खेत की बाउंड्रीवॉल को तोड़ते हुए वहां से फरार हो गया। इसके बाद इलाज के लिए मां को नजदीकी पलसाना अस्पताल ले जाया गया। जहां से गंभीर हालत में उन्हें एसके अस्पताल भेजा गया लेकिन वहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अब खाटूश्यामजी सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच SHO इंस्पेक्टर अमित कुमार नागौरा खुद कर रहे हैं।

Related Articles