[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दो बाइक की टक्कर में 4 युवकों की मौत:भीषण हादसे में दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़े, सड़क पर बिखरे पाट्‌र्स


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

दो बाइक की टक्कर में 4 युवकों की मौत:भीषण हादसे में दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़े, सड़क पर बिखरे पाट्‌र्स

दो बाइक की टक्कर में 4 युवकों की मौत:भीषण हादसे में दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़े, सड़क पर बिखरे पाट्‌र्स

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

लक्ष्मणगढ़ : सीकर के लक्ष्मणगढ़ में सालासर रोड पर दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई। हादसा सनवाली गांव के पास सोमवार शाम 6 बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने चारों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

लक्ष्मणगढ़ थाने के एसआई राजकुमार यादव ने बताया- हादसे की सूचना पर पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया था। पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनों बाइक को हटाकर रास्ता चालू करवाया। हॉस्पिटल जाकर जानकारी ली तो पता चला कि चारों की मौत हो गई। शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया गया और परिजनों को सूचना दी गई। अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।

दोनों बाइक पर बैठे थे 2-2 लोग

दोनों बाइक पर दो-दो लोग बैठे थे। मृतकों की पहचान सीकर के ढोलास निवासी राजेश नेण (30) पुत्र हरीराम जाट, लक्ष्मणगढ़ के बासनी भूमा निवासी महेंद्र (28) पुत्र जगदीश, बलारा के स्वरूपसर निवासी महेश (35) पुत्र लक्ष्मणसिंह और बलारा के बैरास निवासी नंदलाल (35) पुत्र मदनलाल जाट के रूप में हुई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ियां बिखर गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ियां बिखर गई।
हादसे के बाद मौके पर लोग इकट्ठा हो गए।
हादसे के बाद मौके पर लोग इकट्ठा हो गए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker