[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने आकाशवाणी चूरू केंद्र से जनगणना-2027 को लेकर आमजन को किया जागरूक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने आकाशवाणी चूरू केंद्र से जनगणना-2027 को लेकर आमजन को किया जागरूक

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने आकाशवाणी चूरू केंद्र से जनगणना-2027 को लेकर आमजन को किया जागरूक

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : प्रमुख जनगणना अधिकारी व जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित आकाशवाणी चूरू केंद्र पहुंचकर जनगणना- 2027 को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी आमजन से साझा की। इस दौरान उन्होंने जिलेवासियों से जनगणना के प्रथम चरण में सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी जिलेवासी प्रगणकों का पूरा सहयोग करें और सही व स्पष्ट जानकारी उपलब्ध करवाएं।

जनगणना के दौरान एकत्रित की गई समस्त जानकारी का उपयोग केवल सांख्यिकीय एवं प्रशासनिक उद्देश्यों के लिए किया जाता है। इसलिए नागरिक बिना किसी संकोच के सही जानकारी साझा करें। जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत जनगणना मेें दौरान जुटाई गई सभी जानकारी गोपनीय व सुरक्षित हैं। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे जनगणना कार्य में सहयोग कर प्रशासन की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को सफल बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।

कार्यक्रम अधिकारी अमित कुमार सैनी ने साक्षात्कार के दौरान जनगणना 2027 से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी विनोद कुमार हलकिया, अमित कुमार सैनी, जय सिंह डूडी, गुलजारीलाल मीणा, जगदीश प्रसाद सुंडा, बाबूलाल मीणा, भंवरलाल मेघवाल, महेंद्र मील, बलबीर सिंह, सूर्य प्रकाश बाबल, कुंज बिहारी, अर्जुन व स्टाफ ने जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा का स्वागत। कार्यक्रम अधिकारी अमित कुमार सैनी ने जिला कलक्टर को आकाशवाणी केंद्र, चूरू से प्रसारित होने वाले विविध कार्यक्रमों की जानकारी दी एवं आभार जताया।

Related Articles