[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पर्यावरण प्रेमी स्व. मनोहरी प्रजापत की पुण्यतिथि पर किया पौधरोपण, लगाए परिंडे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पर्यावरण प्रेमी स्व. मनोहरी प्रजापत की पुण्यतिथि पर किया पौधरोपण, लगाए परिंडे

पर्यावरण प्रेमी स्व. मनोहरी प्रजापत की पुण्यतिथि पर किया पौधरोपण, लगाए परिंडे

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू :  गांव घांघू की पर्यावरण प्रेमी स्व. मनोहरी प्रजापत की प्रथम पुण्यतिथि पर सोमवार को श्रीबैकुंठ मुक्तिधाम घांघू में उनके परिवार जनों एवं ग्रामीणों द्वारा पौधरोपण कर पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाए गए। पौधारोपण का शुभारंभ बड़ का पौधा लगाकर किया गया। इस अवसर पर बड़, शीशम सहित अन्य छायादार पौधे लगाए गए। स्व. मनोहरी प्रजापत पर्यावरण प्रेमी एवं जीवों और पशुओं के लिए हमेशा दयाभाव रखकर सेवा करने वाले व्यक्तित्व की धनी थी। इस मौके पर समाजसेवी महावीर नेहरा ने कहा कि हमें पर्यावरण की शुद्धता के लिए एवं असंतुलित हो रहे मौसम तापांतर को सही करने का महत्वपूर्ण विकल्प पौधारोपण करना ही है। उन्होंने कहा कि इस गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाकर उनके लिए पानी की व्यवस्था करना मानवीय धर्म है हमें यह अवश्य करना चाहिए।

समाज सेवी परमेश्वर लाल दर्जी ने कहा कि हमें अपने बुजुर्गों की पुण्य स्मृति में पौधारोपण करना, पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाना एवं अन्य सेवा कार्य अवश्य करने चाहिए। उन्होंने स्व.मनोहरी प्रजापत के परिजनों को पौधारोपण एवं पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाने जैसे पुनीत कार्य के लिए साधुवाद दिया। स्व.मनोहरी प्रजापत के पुत्र कार्यक्रम संयोजक बीरबल नोखवाल ने बताया कि माताजी की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित पौधारोपण का यह कार्यक्रम आज से लगातार इस संपूर्ण मानसून सत्र में गांव के सार्वजनिक स्थानों पर जारी रहेगा। पक्षियों के लिए परिंडो में पानी की व्यवस्था ग्रीष्म अवकाश में लगातार जारी रहेगी। इस अवसर पर शिक्षाविद मुरारी लाल दर्जी, अध्यापक ताराचंद नोखवाल, अमित प्रजापत, शीशपाल धानक, रजनीश प्रजापत, आर्या नेहरा, सुनील कुमार, दिनेश ने पौधारोपण किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker