[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लावारिस अज्ञात शव को मुस्लिम रीति-रिवाज से किया सुपुर्द-ए-खाक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लावारिस अज्ञात शव को मुस्लिम रीति-रिवाज से किया सुपुर्द-ए-खाक

3 दिन से मोर्चरी में रखा था शव, पुलिस और समाजसेवियों की पहल पर हुई पहचान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू :  राजकीय डीबी अस्पताल की मोर्चरी में पिछले तीन-चार दिनों से रखे एक अज्ञात लावारिस शव को सोमवार को मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार सुपुर्द-ए-खाक किया गया। पुलिस की सूचना पर समाजसेवियों और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शव की पहचान कर अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी निभाई।

जानकारी के अनुसार अस्पताल चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार एएसआई ने समाजसेवी सलीम लंबा (एम्बुलेंस सेवा) से संपर्क कर शव की शिनाख्त करने का आग्रह किया। इसके बाद सलीम लंबा, सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद अली पठान तथा अस्पताल के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर पुष्टि की कि मृतक मुस्लिम समुदाय से संबंधित है।

पहचान के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। इसके पश्चात मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार पंखा सर्किल स्थित कब्रिस्तान में नमाज-ए-जनाजा अदा कर शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

नमाज-ए-जनाजा में सिकंदर, राजा कुरैशी (झुंझुनूं), बिलाल माजूका, मोहसिन माजूका, अमजद माजूका, सलीम लंबा, तैय्यब चौहान, इदरीश खान, आमीन शाह, शाहिद, इब्राहिम खान चायल, असगर खान अखान, लियाकत कुरैशी, मुजम्मिल कुरैशी, नदीम डिग्गी वाला, जमालुद्दीन तेली सहित मुस्लिम समाज के कई लोग मौजूद रहे। सभी ने मरहूम की मगफिरत के लिए दुआ की।

Related Articles