[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अखिल भारत हिन्दू महासभा की जिला बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार पर मंथन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अखिल भारत हिन्दू महासभा की जिला बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार पर मंथन

अनुशासनहीनता के आरोप में जिलाध्यक्ष को किया निष्कासित, पदाधिकारियों को बांटे पहचान पत्र

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : अखिल भारत हिन्दू महासभा झुंझुनूं जिला इकाई की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन विस्तार, आगामी गतिविधियों और संगठनात्मक मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का आह्वान किया।

बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री अशोक कुमार योगी, प्रदेश महामंत्री भागीरथ पिलानिया तथा प्रदेश सह संगठन महामंत्री विष्णु शर्मा ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और अनुशासन बेहद जरूरी है। उन्होंने हिंदू समाज के उत्थान और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया।

अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई

बैठक के दौरान संगठनात्मक अनुशासन को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई। जिला पदाधिकारियों की शिकायतों, लगातार बैठकों से अनुपस्थित रहने और प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों की पालना नहीं करने के आरोपों को गंभीर मानते हुए जिलाध्यक्ष प्रणीत गुप्ता (विपुल) को संगठन से निष्कासित करने का निर्णय लिया गया। पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि संगठन में अनुशासन सर्वोपरि है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कार्यकर्ताओं को बांटे पहचान पत्र

बैठक में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पहचान पत्र भी वितरित किए गए। इस दौरान जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष योगी, जिला संगठन महामंत्री प्रभातीलाल योगी, युवा अध्यक्ष नरेश धाबाई, सुनील टेलर, रितिक चंदेलिया, सुभाष पंवार, हरीश केडिया, मंजीत पार्षद, अशोक महारानियां, शिशराम, अशोक योगी, जयसिंह, सीताराम, जयभगवान, श्रवण कुमार, महेंद्र और राजेश धाबाई सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

महिला पदाधिकारियों में रेखा पांडे, पूजा शर्मा, सोना चेतीवाल, पिंकी सैनी, विजय लक्ष्मी, सुमन कटेवा, सुमिता टेलर और मंजु देवी की भी सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता पूजा शर्मा ने किया। अंत में “जय जय श्री राम” के उद्घोष के साथ बैठक का समापन हुआ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker