गांधारवाल में शहादत देने वाले शहीद मनोज जाखड़ की 19वीं पुण्यतिथि मनाई, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
पिता की शहादत के तीन महीने बाद जन्मे बेटे ने कहा- 'पिता पर गर्व है, वे हमारे प्रेरणास्रोत हैं'
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : विधानसभा क्षेत्र के धमोरा गांव में मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले अमर शहीद मनोज कुमार जाखड़ की 19वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और गर्व के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरफूल जाखड़ ने की। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और परिजनों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन धारण कर अमर बलिदानी को याद किया।

ऑपरेशन रक्षक के दौरान हुए थे वीरगति को प्राप्त
कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने शहीद मनोज कुमार जाखड़ के जीवन और उनकी वीरता के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देना सबसे बड़ी बात है और शहीद होना पूरे क्षेत्र व देश के लिए गर्व की बात है। गौरतलब है कि शहीद मनोज कुमार जाखड़ 18 मई 2007 को जम्मू-कश्मीर के गांधारवाल में ‘ऑपरेशन रक्षक’ के दौरान आतंकियों से लोहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे।
बेटी डॉक्टर बनकर दे रही सेवाएं, पिता को देख भी नहीं पाया था बेटा
शहीद मनोज कुमार जाखड़ के एक बेटी और एक बेटा है। उनकी बेटी वर्तमान में बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल में बतौर डॉक्टर (जनरल फिजीशियन) अपनी सेवाएं दे रही हैं। वहीं शहीद के पुत्र ने भावुक होते हुए कहा “मुझे इस बात का दुख जरूर है कि सिर पर पिता का साया नहीं था, लेकिन इस बात का सबसे बड़ा गर्व है कि मेरे पिता ने देश के लिए शहादत दी है। वे मेरे और पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं।” आपको बता दें कि पिता की शहादत के ठीक तीन महीने बाद बेटे का जन्म हुआ था, जिसके कारण वह अपने पिता को देख भी नहीं पाया था।

परिजनों ने जताया आभार, क्षेत्र के गणमान्य लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम का मंच संचालन कुरड़ाराम जाखड़ ने किया। शहीद की माता फूली देवी, वीरांगना अनीता देवी, भाई राकेश जाखड़ और अनिल जाखड़ ने कार्यक्रम में शामिल हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
इस श्रद्धांजलि सभा में जाट महासभा के अध्यक्ष बंशीधर जाखड़, नरेंद्र कड़वाल बिरौल, राजेश पूनिया, बसन्त चौधरी, श्रीपाल जाखड़, राजू जाखल, विनोद चौधरी, विकास नेहरा, पंकज जाखड़, मनोज मूंड, मंदीप डांगी, सूरजपाल खेदड़, संदीप चाहर, राजेश जाखड़, सुल्तान बिजारणियां, महावीर जाखड़, संजय जाखड़, विद्याधर जाखड़, कजोड़ जाखड़, जितेंद्र मेघवाल, नरेंद्र जैतपुरा, संदीप साहू सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के महिला और पुरुष मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2157522

