झुंझुनूं में 613 जगहों पर दबिश, 112 आरोपी गिरफ्तार:पुलिस का एरिया डोमिनेशन अभियान, 77 पुलिस टीमों की संयुक्त कार्रवाई
झुंझुनूं में 613 जगहों पर दबिश, 112 आरोपी गिरफ्तार:पुलिस का एरिया डोमिनेशन अभियान, 77 पुलिस टीमों की संयुक्त कार्रवाई
झुंझुनूं : झुंझुनूं पुलिस ने 16 और 17 मई को पूरे जिले में दो दिवसीय विशेष ‘एरिया डोमिनेशन अभियान’ चलाया। इस महाअभियान में झुंझुनूं पुलिस के 334 जवानों और अधिकारियों को शामिल किया गया। एसपी कावेन्द्र सिंह सागर ने बताया कि पुलिस ने कुल 77 टीमें गठित कीं, जिन्होंने जिले के अलग-अलग इलाकों में कुल 613 संदिग्ध स्थानों और अपराधियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी।
पुलिस टीमों ने अलग-अलग मामलों में वांछित कुल 50 आरोपियों और वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 6 इनामी अपराधी, 6 स्थाई वारंटी, 19 वारंटी समेत कई अपराधियों को गिरफ्तार किया।
गांजा और अवैध शराब जब्त
अभियान के दौरान पुलिस ने नशे के सौदागरों और अवैध शराब बेचने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की। नशीले पदार्थ (NDPS Act) में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 134 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत 1 मामला दर्ज कर 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
आबकारी अधिनियम के तहत कुल 11 मामले दर्ज किए गए और 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से 425 पव्वे देशी शराब और 1 लीटर हथकड़ शराब बरामद की। अन्य 2 मामले दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, जिले में शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पुलिस ने 52 लोगों को हिरासत में लिया। इस प्रकार दो दिनों के भीतर पुलिस ने कुल 112 लोगों को गिरफ्तार किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2157517

